Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Gwalior News : 2 मासूम बच्चों के अपहरण का सनसनी खेज मामला.....

Gwalior News : 2 मासूम बच्चों के अपहरण का सनसनी खेज मामला.....
X

Gwalior News : 2 मासूम बच्चों के अपहरण का सनसनी खेज मामला…..

Gwalior News : ग्वालियर : ग्वालियर में दो मासूम बच्चों के अपहरण करने का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है, अपहरण किए गए बच्चो में एक तीन साल का बच्चा और एक 15 महीने की मासूम बच्ची है,घटना को अंजाम एक अज्ञात व्यक्ति और उसके साथ आई महिला ने दिया

,वही घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल ग्वालियर शहर के मुरार थाना क्षेत्र के नदी पार टाल इलाके के मछली मंडी में रहने वाली महिला सरोज और उसकी बहन राधा पुलिस अधिकारियों के पास पहुंची जिसमे सरोज ने बताया

की एक व्यक्ति और उसके साथ आई एक महिला ने उसको कुछ नशीला पदार्थ पिलाकर कर उसे बेहोश कर दिया और उसके बाद उसके दोनों बच्चों को वहां से लेकर फरार हो गए,और उसके बाद जब उसे होश आया तो उसके देखा की उसके दोनो बच्चे तीन साल का बेटा और 15 महीने की

Gwalior News : 2 मासूम बच्चों के अपहरण का सनसनी खेज मामला.....
Gwalior News : 2 मासूम बच्चों के अपहरण का सनसनी खेज मामला.....

मासूम बेटी दोनों गायब थे उसके बाद उसने इस बात की सूचना पहले अपनी बड़ी बहन को दी और आसपास दोनो बच्चो को तलाश किया पर वह नहीं मिले जिसके बाद सरोज अपनी बहन राधा के साथ मुरार थाना पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी,पुलिस ने महिला की

शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति और उसकी साथी महिला के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाला जा रहा है, जिससे आरोपियों की पहचान हो सके और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है,


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019