Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Gwalior News : ग्वालियर के लोगो का बंदूक प्रेम.........

Gwalior News : ग्वालियर के लोगो का बंदूक प्रेम.........
X

Gwalior News : ग्वालियर के लोगो का बंदूक प्रेम………

Gwalior News : ग्वालियर : ग्वालियर चंबल की शान बंदूक पर अब बिजली कम्पनी की नजर है, और यही वजह है की बिजली कम्पनी जिला प्रशासन के साथ मिलकर लगभग शहर के 17 हजार लोगो को जिन्हित किया है

जिन पर बिजली कम्पनी का बिल बकाया है, जिन लोगों ने कई सालो से बिजली कम्पनी का भुगतान नहीं किया है,उन्हे जिला प्रशासन के द्वारा शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के नोटिस दिए जा रहे हैं

17 हजार लोगो में से अब तक बिजली कम्पनी कुल 13 सौ लोगों को ही चिन्हित कर पाया है, जिनके प्रॉपर एड्रेस या मोबाइल नंबर, कनेक्शन ट्रेस कर पाया है, उसके बाद इन लोगों को शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने का नोटिस भेजा गया

जिसमें नोटिस मिलते ही बंदूक प्रेमियों ने शस्त्र लाइसेंस का नोटिस देखते ही बिजली कम्पनी का बकाया बिल जमा करने पर पहुंच रहे हैं , इससे यह तो साप जाहिर हो रहा है

की ग्वालियर चंबल अंचल की शान बंदूक के प्रति लोगो को कितना प्रेम है की जिन लोगो ने सालों से बिजली कम्पनी का बकाया बिल जमा नहीं किया था

और बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने का नोटिस मिलते ही लोगों ने लाखों रुपए जैसे बड़े-बड़े अमाउंट एक झटके में जाकर बिजली कम्पनी को जमा कराया है

इस मामले को लेकर जब विद्युत मंडल के शहरी महा प्रबंधक नितिन मांगलिक से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि शहर में ऐसे बकायादार जो शस्त्र लाइसेंस धारी हैं और उसी परिसर या घर में रह रहे हैं।

Gwalior News

जिस पर बकाया राशि है। उनके लाइसेंस निरस्त करने के लिए शासन ने सूची मांगी गई थी। सूची मिलने के बाद बड़ी समस्या यह सामने है जिनसे सही पता और सही मोबाइल नंबर आदि

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव : दूसरे चरण के लिए 26 सीटों पर मतदान आज

नहीं होने की वजह से अभी पूरी तरह से तो बकाया राशि नहीं वसूल हो पाई है। लेकिन इस दौरान लगभग 600 लोगों पर राशि बकाया है। जिनको नोटिस जारी किए गए

तो अब तक लगभग 284 लोगों से लगभग 41 लाख रुपए की वसूली की जा सकी है। इनमे कई बड़े बकाएदार भी शामिल हैं।लेकिन यह बात भी सही है की लोग बंदूक के प्रति प्रेम जिस तरीके से देखने को मिल रहा है

और लोग बड़ी संख्या में बिजली कम्पनी का बकाया बिल जमा करा रहे हैं ।वही ग्वालियर के मुरार इलाके में रहने वाले रघुराज गौड ने बताया की जैसे ही वह बिजली घर कुछ काम से गए

और उन्हें वहा जाकर देखा की बिजली बिल जमा नहीं करने पर उनका शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने का नोटिस भेजा जा रहा है, जिसके बाद वह तुरंत घर पहुंचे और एक लाख रुपए से अधिक का बिल जमा किया चुकी अगर बिल जमा नहीं

करते तो शायद उनका बंदूक का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाता, क्योंकि यह बंदूक का लाइसेंस उन्होंने बड़ी मुश्किल से हासिल किया है,जिसे निरस्त होने से अच्छा है की पहले ही बिल जमा करा दिया जाए।।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019