Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Gwalior News : शराबी पति-पत्नी का हंगामा.....

Gwalior News
X

Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर : भूपेन्द्र भदौरिया : ग्वालियर में पति-पत्नी को शराब की ऐसी लत लगी कि उनका घर टूटने की कगार पर आ गया। दोनों नशे में झगड़ा कर एक दूसरे को शराबी होने का ताना देते थे।

जिसका नतीजा यह हुआ कि बात तलाक तक आ पहुंची और पुलिस थाने में आमने-सामने खड़े हो गए। पुलिस ने दोनों पति-पत्नी की तीन दफा काउंसिलिंग की।

जिसके बाद आखिर में दंपति ने अपनी गलती मानते हुए समझौता कर लिया। अब दोनों पति-पत्नी शराब की लत से दूर होकर अपने परिवार को बखूबी संभाल रहे हैं।

दरअसल ग्वालियर शहर के पड़ाव स्थित महिला थाने में पति पत्नी के झगड़े से जुड़ा एक ऐसा प्रकरण आया कि पुलिस भी उनकी फरियाद सुनकर दंग रह गई। दंपति की शादी को महज एक साल ही बीता था

Gwalior News

लेकिन इस दौरान उनके बीच रोजाना लड़ाई झगड़ा होने लगा। विवाद में दोनों एक दूसरे पर इल्जाम लगाने लगे। पत्नी ने कहा कि पति शराब पीकर मारपीट करता है। पत्नी की बात सुनकर पुलिस ने पहले पति को समझाइश दी।

लेकिन जब पति ने कहा कि ये भी शराब पीती है और जब में मना करता हूं तो लड़ती है। यह पता चलते ही पुलिस दंग रह गई। बाद में पुलिस ने दोनों को समझाया कि शराब बुरी चीज है

और दोनों को ही इस नशे की लत को छोड़ना पड़ेगा। नशे की लत में चूर दंपति के विवाद को सुनने के बाद पुलिस ने उनकी 3 बार काउंसिलिंग की। जिसका दोनों पर पुलिस परामर्श का अच्छा खासा असर हुआ।

Rewa MP News : जब हलक में अटकी 12 श्रद्धालुओं की जान, जलस्तर बढ़ने से वीरान टापू पर फंसे लोग, मौत के मुंह से ऐसे खींच लाई एसडीईआरएफ

पति-पत्नी ने थाने में ही शराब ना पीने की कसम खाई और फिर दोनों साथ रहने को राजी हो गए। दोनो पति पत्नी पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और वहां बैंगलोर में पदस्थ है।

फिलहाल पुलिस में दोनों की कसम खाने के बाद शराब नहीं पीने और झगड़ने की बात पर हंसी खुशी घर के लिए रवाना हुए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019