Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Gwalior News : छात्र और प्रिंसिपल के बीच मारपीट का मामला

Gwalior News : छात्र और प्रिंसिपल के बीच मारपीट का मामला
X

Gwalior News : छात्र और प्रिंसिपल के बीच मारपीट का मामला

Gwalior News : ग्वालियर : ग्वालियर में एक छात्र और स्कूल प्रिंसिपल के बीच मारपीट के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। विवाद की वजह फीस का बकाया होना बताया जा रहा है।

पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध केस दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी है।दरअसल हजीरा थाना अंतर्गत कांच मिल निकासी ध्रुव आर्य CBS स्कूल में पढ़ाई करता था। बताया गया है

कि 2 साल पहले 12वीं कक्षा में फेल होने के बाद ध्रुव ने पढ़ाई छोड़ दी थी। ध्रुव अपनी 11वीं की मार्क शीट लेने के लिए स्कूल में गया था। स्कूल में बकाया फीस जमा करने की बात को लेकर उसका टीचरों के साथ विवाद हो गया।

ध्रुव का आरोप है कि टीचरों ने उसको जाति सूचक गालियां दीं और उसके साथ मारपीट की है। जबकि स्कूल प्रिंसिपल निशा सेंगर ने छात्र ध्रुव के आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि बच्चा मार्कशीट और TC लेने आया था।

Gwalior News

उसे बकाया फीस जमा करने को कहा गया था। लेकिन उसने टीचरों के साथ बदतमीजी की। टीचर का गला पकड़ा और थप्पड़ मार दिया। घटना के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं।

वहीं घटना के बाद दोनों पक्षों ने हजीरा थाने मे शिकायत दर्ज कराई है। ध्रुव की तरफ से की गई शिकायत में स्कूल शिक्षिका पर मारपीट सहित SC/ST एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

दूसरी शिकायत स्कूल प्रिंसिपल की तरफ से दिए गए शिकायती आवेदन पर की गई है। इसमें ध्रुव के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019