Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Gwalior Crime News : पिज्जा में नशे की गोली मिलाकर युवक ने किया युवती से दुष्कर्म....

Uma Verma
Gwalior Crime News
X

Gwalior Crime News

Gwalior Crime News

ग्वालियर, भूपेन्द्र भदौरिया

Gwalior Crime News : ग्वालियर : ग्वालियर में एक युवक ने नर्सिंग छात्रा को पिज्जा में नशे की दवा खिलाकर दुष्कर्म किया। घटना हजीरा थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद आरोपी ने छात्रा के फोटो और वीडियो बना लिए। छात्रा को ब्लैकमेल कर करीब एक लाख रुपए के जेवर ऐंठ लिए।

Gwalior Crime News : इसके बाद वह छात्रा को ब्लैकमेल कर तीन लाख रुपए की मांग करने लगा। घटना से आहत और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर छात्रा ने ग्वालियर छोड़ दिया, लेकिन आरोपी उस पर दबाव बना रहा था

और छात्रा के फोटो और वीडियो वायरल कर दिए।परेशान छात्रा ने बांदा एसपी से शिकायत की। इस पर बांदा पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज कर केस डायरी हजीरा थाने पहुंचा दी है। हजीरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

दरअसल बांदा जिले के अतर्रा जनपद की नर्सिंग छात्रा 2022 में ग्वालियर जॉब के लिए आई थी। यहां पर उसके टीचर ने अपने परिचित छात्र से छात्रा की मदद करने को बोला था, इसके बाद छात्र ने छात्रा को हजीरा इलाके में किराए का कमरा दिला दिया।

Gwalior Crime News

इसके बाद वह अक्सर उसके पास आने जाने लगा। 15 नवंबर 2022 को छात्र उसके कमरे पर पिज्जा लेकर आया, जिसे खाने के बाद छात्रा का सिर भारी हो गया

और उसने उसके साथ गलत काम कर उसके फोटो और वीडियो बना लिए घटना के बाद राकेश उसके कमरे पर आया और उसके फोटो और वीडियो दिखाकर उससे तीन लाख रुपए मांगे और रुपए नहीं होने पर उसकी डेढ़ तोला वजनी सोने की चेन और एक अंगूठी छीन ली।

इसके बाद भी वह फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे तीन लाख रुपए की डिमांड करने लगा। कुछ दिन पहले आरोपी ने छात्रा के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।

Gwalior Crime News
Gwalior Crime News

इसका पता चलते ही छात्रा ने पुलिस कप्तान बादा से शिकायत की। शिकायत पर बांदा पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज कर केस डायरी हजीरा थाने भेज दी है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।वही उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019