Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Guruwar Ke Niyam : भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए अपनाएं ये नियम...

Guruwar Ke Niyam
X

Guruwar Ke Niyam

Guruwar Ke Niyam : हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है। इस दिन श्रीहरि की पूजा विशेष फलदायी होती है, लेकिन ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, गुरुवार को कुछ विशेष चीजों का सेवन करने से भगवान विष्णु की कृपा रुक सकती है और जीवन में बाधाएं आ सकती हैं। आइए जानते हैं कि गुरुवार को किन चीजों को खाने से बचना चाहिए और इस दिन किन उपायों को अपनाने से शुभ फल मिलते हैं।

गुरुवार को इन चीजों का सेवन न करें

1. गुरुवार को ना खाएं केला

गुरुवार के दिन केला खाना वर्जित माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, केले के वृक्ष में देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु का वास होता है। इसी कारण इस दिन केले के वृक्ष की पूजा की जाती है। ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र के अनुसार, केले का दान करना शुभ होता है, लेकिन पूजा करने वाले व्यक्तियों और व्रतधारियों को इस दिन केले का सेवन नहीं करना चाहिए।

2. गुरुवार को ना खाएं खिचड़ी

गुरुवार के दिन खिचड़ी खाना भी अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन खिचड़ी खाने से ग्रहों की स्थिति कमजोर हो सकती है, जिससे भाग्य का साथ नहीं मिलता और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। खिचड़ी का सेवन करने से घर में आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं और खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

गुरुवार के दिन करें ये शुभ कार्य

1. सूर्योदय से पहले स्नान और पूजा करें

गुरुवार की सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और भगवान विष्णु के समक्ष शुद्ध घी का दीपक जलाएं।

2. पीली वस्तुओं का दान करें

  • इस दिन पीले वस्त्र, पीले फल, केसर और हल्दी का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
  • पीली वस्तुओं के दान से ग्रह दोष समाप्त होते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।

3. केले के वृक्ष की पूजा करें

  • गुरुवार को केले के वृक्ष की जड़ में जल अर्पित करें और भगवान विष्णु का ध्यान करें।
  • इससे वैवाहिक जीवन में सुख और समृद्धि आती है।

4. गुरु के 108 नामों का जाप करें

गुरुवार को देवगुरु बृहस्पति के 108 नामों का जाप करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।

5. धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन करें

  • इस दिन भगवान विष्णु से संबंधित धार्मिक ग्रंथों जैसे श्री विष्णुसहस्रनाम, भागवत गीता और सत्यनारायण कथा का पाठ करने से विशेष लाभ मिलता है।
  • घर में शांति और समृद्धि बनी रहती है।

गुरुवार को भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए कुछ विशेष आहार और कार्यों से बचना चाहिए। केले और खिचड़ी का सेवन करने से ग्रह दोष बढ़ सकते हैं और आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। वहीं, भगवान विष्णु की पूजा, गुरु के 108 नामों का जाप और पीली वस्तुओं का दान करने से जीवन में शुभता, समृद्धि और सफलता प्राप्त होती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019