Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Gurugram Factory Blast : फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से दहला गुरुग्राम....9 लोगों की मौत

Uma Verma
Gurugram Factory Blast : फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से दहला गुरुग्राम....9 लोगों की मौत
X

Gurugram Factory Blast

Gurugram Factory Blast

Gurugram Factory Blast : गुरुग्राम में आज शनिवार की सुबह दहलाने वाली खबर सामने आई है, जहां फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ. यह फैक्ट्री गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे के पास स्थित है.

UP IPS transfer breaking : यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 आईपीएस के तबादले…जानें कौन कहां से किधर….

Gurugram Factory Blast : ब्लास्ट में 9 लोगों की मौत की खबर हैं . अब तक इस पर किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. वहीं, इस घटना में कई मजदूरों के घायल होने की भी जानकारी मिल रही है

फैक्ट्री में भीषण आग

मौके पर दमकल विभाग भी पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया.

Gurugram Factory Blast

इस विस्फोट में अपनी जान गंवाने वाले कर्मचारियों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, यह विस्फोट बॉयलर के फटने से हुआ है. इस तेज धमाके में आसपास के मकान और बिल्डिंग के भी क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आ रही है.

CG Weather Today : रायपुर में प्रवेश किया मानसून, झमाझम बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत

घटनास्थल पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की टीम राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है. आपको बता दें कि यह भीषण हादसा फैक्ट्री में बॉयलर के फटने से हुआ है. अभी घटना से मरने वालों की संख्या की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां पहुंची है. वहीं, एसडीआएरएफ की भी टीम बचाव कार्य के लिए पहुंच चुकी है.

हादसा देर रात करीब 2.30 बजे की बताई जा रही है. यह फैक्ट्री फायरबॉल बनाने का कार्य करती हैं


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019