Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

गुना मध्यप्रदेश : 10 साल की बच्ची के साथ हैवानियत....

गुना मध्यप्रदेश : 10 साल की बच्ची के साथ हैवानियत....
X

गुना मध्यप्रदेश 10 साल की बच्ची के साथ हैवानियत….

गुना मध्यप्रदेश : गुना जिले के म्याना थाना अंतर्गत एक 10 साल की बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है, बच्ची अपनी मां के साथ पास के बाजार में फसल बेचने गई हुई थी, मां और बच्ची फसल बेचकर लौट ही रहे थे तो रास्ते में मिला बाइक सवार बोला दुकानदार ने पैसे आपको कम दिए हैं

मैं बच्ची को आपके पैसे दिलवा दूंगा यह भरोसा देकर बच्ची को अपने साथ ले गया और पास के जंगल में जाकर घटना को अंजाम दिया ।यह खबर सिरसी थाना प्रभारी को मिली तो सिरसी थाना प्रभारी ने थाने से टीम को रवाना किया और म्याना थाना अंतर्गत यह घटना हुई थी तो म्याना थाना प्रभारी को भी सूचना दी

और लड़की को जंगल से बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में लाकर भर्ती किया। बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण जिला चिकित्सालय से भोपाल रेफर कर दिया गया ,चूंकि यह घटना रात की बताई जा रही है जिसमें पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी की पतारसी व गिरफ्तारी करने पर दस हजार का इनाम घोषित कर दिया

और चार थानों की टीमों द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है ,, सिरसी थाना अंतर्गत कुछ दिन पहले भी एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा भी इस तरह की घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई थी जिसमें बच्ची भागकर बची थी जिसके आरोपी को भी पुलिस आज तक गिरफ्तार नहीं कर सकी ।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019