Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Gujarat Earthquake: गुजरात के राजकोट में लगातार भूकंप के झटके, 11 घंटे में 7 बार हिली धरती, स्कूलों में छुट्टी

Earthquake
X

Earthquake

Gujarat Earthquake: राजकोट। गुजरात के राजकोट जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप के लगातार झटकों ने लोगों की नींद उड़ा दी। जेतपुर, धोराजी और उपलेटा सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में 11 घंटे के भीतर सात भूकंपीय झटके महसूस किए गए। सबसे तेज झटका सुबह 6:19 बजे आया, जिसकी तीव्रता 3.8 मापी गई। इसके बाद सुबह 8:34 बजे तक कुल सात झटके महसूस किए गए।

Gujarat Earthquake: आईएसआर (इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च) के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार सुबह के झटकों की क्रमवार तीव्रता इस प्रकार रही: 06:19 बजे 3.8, 06:56 बजे 2.9, 06:58 बजे 3.2, 07:10 बजे 2.9, 07:13 बजे 2.9, 07:33 बजे 2.7 और 08:34 बजे एक और झटका। इससे पहले गुरुवार रात 8:43 बजे भी 3.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था।

Gujarat Earthquake: भूकंपों का केंद्र मुख्य रूप से उपलेटा से 27–30 किलोमीटर दूर पूर्व-उत्तरपूर्व दिशा में था और इसकी गहराई 6.1 किलोमीटर से 13.6 किलोमीटर के बीच मापी गई। लगातार झटकों के कारण स्थानीय लोग डर के चलते घरों में रहने के बजाय सड़कों और खेतों की ओर भागे, लेकिन राहत की बात यह है कि अब तक किसी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

Gujarat Earthquake: सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने जेतपुर, धोराजी और उपलेटा के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। बच्चों की सुरक्षा के लिए आदेश जारी किए गए हैं और आम नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019