Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

GT vs RCB IPL 2026 Final : आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, गुजरात की पहले बैटिंग, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Asian News
gt-vs-rcb-ipl-2026-final-rcb-won-the-toss-and-chose-to-bowl-gujarat-batted-first-see-the-playing-11-of-both-the-teams
X

gt-vs-rcb-ipl-2026-final-rcb-won-the-toss-and-chose-to-bowl-gujarat-batted-first-see-the-playing-11-of-both-the-teams

GT vs RCB IPL 2026 Final : अहमदाबाद: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना गुजरात टाइटन्स (GT) से होगा। पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाली दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी महाउत्सव से कम नहीं माना जा रहा है।

GT vs RCB IPL 2026 Final : टॉस जीतकर आरसीबी ने चुनी गेंदबाजी

फाइनल में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं गुजरात टाइटन्स ने एक बदलाव करते हुए अरशद खान को टीम में शामिल किया है, जिन्होंने साई किशोर की जगह ली है।

GT vs RCB IPL 2026 Final : हेड-टू-हेड

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक नौ मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से पांच मैचों में आरसीबी ने जीत दर्ज की है, जबकि गुजरात टाइटन्स ने चार मुकाबले अपने नाम किए हैं। ऐसे में आंकड़ों के आधार पर आरसीबी का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है।

GT vs RCB IPL 2026 Final : नरेंद्र मोदी स्टेडियम से जुड़ी यादें

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम दोनों टीमों के लिए खास रहा है। पिछले सीजन में आरसीबी ने इसी मैदान पर पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था। वहीं गुजरात टाइटन्स ने भी अपने डेब्यू सीजन 2022 में इसी मैदान पर राजस्थान रॉयल्स को हराकर ट्रॉफी उठाई थी।

GT vs RCB IPL 2026 Final : पिच रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है। लाल मिट्टी की अधिकता के कारण यहां गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है, जिससे बड़े शॉट खेलना आसान हो जाता है। ऐसे में फाइनल में दर्शकों को हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

GT vs RCB IPL 2026 Final : मौसम भी रहेगा चुनौती

अहमदाबाद में दिन के समय तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शाम के समय भी गर्मी का असर बना रहेगा और तापमान 30 डिग्री से ऊपर रहने की संभावना है। ऐसे में खिलाड़ियों की फिटनेस और धैर्य भी मैच का अहम पहलू साबित हो सकते हैं।

GT vs RCB IPL 2026 Final : खिताब पर दोनों टीमों की नजर

एक ओर आरसीबी लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरी है, तो दूसरी ओर गुजरात टाइटन्स भी दूसरी बार चैंपियन बनने का सपना पूरा करना चाहेगी। ऐसे में क्रिकेट फैंस को रोमांच, दबाव और बड़े मुकाबले का भरपूर आनंद मिलने की उम्मीद है।

GT vs RCB IPL 2026 Final : दोनों टीमों की प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी, रसिख सलाम डार। इम्पैक्ट खिलाड़ी: वेंकटेश अय्यर, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, निशांत सिंधू, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट खिलाड़ी: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019