Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

GT vs RCB: गुजरात टाइटंस के खिलाफ बेंगलुरु 155 पर सिमटी, गिल की ताबड़तोड़ शुरुआत

GT vs RCB
X

GT vs RCB

GT vs RCB: अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 155 रन बनाए। बेंगलुरु की ओर से देवदत्त पडिकल ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। गुजरात के गेंदबाजों में अरशद खान ने 3 विकेट झटके, जबकि जेसन होल्डर और राशिद खान ने 2-2 विकेट लिए।

GT vs RCB: 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने आक्रामक शुरुआत की। कप्तान शुभमन गिल ने शुरुआती ओवरों में ही चार चौके और तीन छक्के लगाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। इससे पहले बेंगलुरु के लिए विराट कोहली और जैकब बेथल ने पहले विकेट के लिए 34 रन जोड़े, हालांकि बेथल केवल 5 रन बना सके। कोहली ने 13 गेंदों में 28 रन बनाए और एक ओवर में लगातार पांच चौके लगाए। रजत पाटीदार ने 19 रन बनाए, जबकि जितेश और टिम डेविड ने छोटी पारियां खेलीं।

GT vs RCB: यह मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बेंगलुरु इस सीजन में मजबूत फॉर्म में है, जबकि गुजरात संतुलित प्रदर्शन कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019