Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

GT vs DC IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स की धमाकेदार बल्लेबाज़ी, गुजरात के सामने 204 रनों का टारगेट...

Dev Verma
GT vs DC IPL 2025
X

GT vs DC IPL 2025

GT vs DC IPL 2025: नई दिल्ली : गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस हारने के बावजूद शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। दिल्ली की ओर से सबसे ज्यादा रन अक्षर पटेल ने बनाए, जिन्होंने 32 गेंदों पर 39 रनों की अहम पारी खेली। वहीं आशुतोष शर्मा ने 19 गेंदों में 37 रन बनाए और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इसके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स और करुण नायर ने भी उपयोगी योगदान दिया, दोनों ने 31-31 रन बनाए।

GT vs DC IPL 2025: दिल्ली को पहला झटका 23 रन पर अभिषेक पोरेल के रूप में लगा, जिन्होंने 9 गेंदों में 18 रन बनाए। इसके बाद केएल राहुल ने 14 गेंदों पर 28 रन ठोके लेकिन वह भी जल्दी आउट हो गए। करुण नायर और स्टब्स ने पारी को संभालते हुए टीम को 150 के पार पहुंचाया। अक्षर पटेल और आशुतोष शर्मा के बीच हुई साझेदारी ने दिल्ली की पारी को अंतिम ओवरों में रफ्तार दी। अंत में टीम ने 200 का आंकड़ा पार करते हुए मजबूत स्कोर खड़ा किया।

GT vs DC IPL 2025: गुजरात टाइटंस की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 विकेट झटके और दिल्ली की पारी पर लगाम लगाने की कोशिश की। उनके अलावा मोहम्मद सिराज, अरशद खान, इशांत शर्मा और साई किशोर को 1-1 सफलता मिली।

GT vs DC IPL 2025: इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन में अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा और मुकेश कुमार शामिल थे। वहीं गुजरात टाइटंस ने साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और इशांत शर्मा को टीम में शामिल किया

GT vs DC IPL 2025: गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था, लेकिन दिल्ली के बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया और बोर्ड पर बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। अब गुजरात को जीत के लिए 204 रन बनाने होंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019