Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

GST Raid : गुटखा फैक्ट्री, फुटवेयर डीलर और रियल एस्टेट ग्रुप पर छापे, टैक्स चोरी का भंडाफोड़

GST
X

GST

GST Raid : रायपुर: छत्तीसगढ़ में जीएसटी विभाग ने अवैध व्यापार और टैक्स चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। स्टेट जीएसटी की टीम ने एक ही सप्ताह में अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी करते हुए करोड़ों की टैक्स चोरी का पर्दाफाश किया है।

GST Raid : गुटखा फैक्ट्री पर देर रात छापा

राजनांदगांव और दुर्ग के बीच स्थित जलबांधा रोड पर जोरातराई और अंजोरा के गनियारी इलाके में चल रही सितार गुटखा फैक्ट्री पर स्टेट जीएसटी की टीम ने छापा मारा। कार्रवाई कमिश्नर पुष्पेंद्र मीणा के निर्देश पर अवैध गुटखा निर्माण और बिक्री की शिकायतों के आधार पर की गई। फैक्ट्री से गुटखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाली भारी मात्रा में सामग्री बरामद की गई है। जांच अभी भी जारी है और विभाग को बड़े नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद है।

GST Raid : फुटवेयर सेक्टर में ताबड़तोड़ छापे

कपड़ा और फर्नीचर सेक्टर के बाद अब जीएसटी विभाग ने फुटवेयर कारोबार पर भी शिकंजा कसा है। रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, जगदलपुर, बिलासपुर और कोरबा में एक साथ 17 डीलरों के यहां छापेमारी की गई। इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर हुई इस कार्रवाई में टैक्स चोरी के पुख्ता सबूत मिले और ₹2.5 करोड़ की जीएसटी वसूली की गई।

GST Raid : रायपुर के सैफ्रॉन कॉर्पोरेट पर भी कार्रवाई

राजधानी रायपुर स्थित सैफ्रॉन कॉर्पोरेट, जो कि बगड़िया ब्रदर्स प्राइवेट लिमिटेड के अंतर्गत आता है और ऐश्वर्या ग्रुप व निलय ग्रुप से जुड़ा हुआ है, वहां भी जीएसटी की 5 सदस्यीय टीम ने दस्तावेजी जांच की। यह छापा प्रोजेक्ट में संभावित टैक्स अनियमितताओं के मद्देनजर डाला गया। टीम ने प्रोजेक्ट से जुड़े वित्तीय दस्तावेजों और GST रिटर्न की गहन जांच की।

GST Raid : अब तक बचने वाले क्षेत्रों पर भी नजर

सूत्रों के मुताबिक, जीएसटी विभाग अब उन सेक्टरों और कारोबारियों पर फोकस कर रहा है, जो अब तक कार्रवाई से बचे हुए थे। टैक्स चोरी रोकने के लिए विभाग की नजर अब हर उस व्यवसाय पर है जो संदेह के घेरे में है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019