Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Besan for Skin: चेहरे पर बेसन लगाने से पहले जरूर जान लें ये बातें, नहीं तो हो सकता है स्किन को नुकसान...

Besan for Skin
X

Besan for Skin

Besan for Skin: नई दिल्ली: बेसन सिर्फ एक किचन इनग्रेडिएंट नहीं, बल्कि सदियों से भारतीय त्वचा देखभाल में इस्तेमाल किया जाने वाला एक प्राकृतिक उपाय है। यह त्वचा को साफ करने, टैन हटाने और निखार लाने में मदद करता है। लेकिन हर स्किन टाइप के लिए बेसन फायदेमंद नहीं होता। कुछ लोगों के लिए यह फायदे की जगह त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है।

अगर आप भी नियमित तौर पर बेसन फेस पैक या उबटन का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानना जरूरी है कि किन स्थितियों में इसका प्रयोग बिलकुल नहीं करना चाहिए।

Besan for Skin: बेसन के फायदे क्या हैं?

  • त्वचा की गहराई से सफाई करता है
  • टैनिंग हटाने में सहायक
  • पिंपल्स व ऑयली स्किन को कंट्रोल करता है
  • चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है

Besan for Skin: लेकिन इन लोगों को बेसन से बचना चाहिए

1. बहुत सेंसिटिव स्किन वाले लोग

जिनकी त्वचा बेहद संवेदनशील होती है, उन्हें बेसन का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए। खासकर अगर इसमें नींबू, हल्दी या दही जैसे इंग्रीडिएंट्स मिलाए जाएं तो ये जलन, रैशेज या एलर्जी का कारण बन सकते हैं।

2. एक्जिमा या स्किन एलर्जी वाले लोग

अगर आपको पहले से स्किन की कोई मेडिकल कंडीशन है जैसे एक्जिमा, सोरायसिस या अन्य एलर्जी, तो बेसन का प्रयोग न करें। इससे त्वचा की प्राकृतिक सुरक्षा परत कमजोर हो सकती है, जिससे स्किन और ज्यादा इरिटेट हो सकती है।

3. बार-बार फेस पैक लगाने की आदत

अगर आप हफ्ते में कई बार बेसन फेसपैक लगा रहे हैं, तो यह नेचुरल ऑयल बैलेंस को बिगाड़ सकता है। इससे स्किन ड्राय और संवेदनशील हो सकती है। बेसन को सप्ताह में एक या दो बार से अधिक उपयोग न करें।

4. नवजात और छोटे बच्चों की त्वचा पर

बच्चों की त्वचा अत्यधिक नाजुक होती है। उबटन के नाम पर उनके शरीर पर बेसन लगाना उनकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे जलन या रैशेज हो सकते हैं।

Besan for Skin: सुझाव

अगर आप पहली बार बेसन का उपयोग कर रहे हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। बेसन को हमेशा सॉफ्ट इंग्रीडिएंट्स (जैसे गुलाब जल या दूध) के साथ मिलाएं और चेहरे पर हल्के हाथों से ही लगाएं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019