Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर प्रेस क्लब में गोविंद लाल वोरा लाइब्रेरी का शुभारंभ आज

रायपुर प्रेस क्लब
X

रायपुर प्रेस क्लब

रायपुर। स्व. गोविंद लाल वोरा, वरिष्ठ पत्रकार और संपादक, की स्मृति में रविवार को शाम 5 बजे रायपुर प्रेस क्लब परिसर में गोविंद लाल वोरा लाइब्रेरी का उद्घाटन किया जाएगा। इस समारोह में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कवि-कथाकार विनोद कुमार शुक्ल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि होंगे, जबकि नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार उमेश त्रिवेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर और महासचिव डॉ. वैभव शिव पांडेय ने बताया कि यह लाइब्रेरी स्व. वोरा की स्मृतियों को जीवंत रखने के लिए बनाई गई है। यह युवाओं को अध्ययन और लेखन के लिए प्रोत्साहित करेगी। प्रेस क्लब के संस्थापक सदस्य और पूर्व अध्यक्ष रहे स्व. गोविंद लाल वोरा ने शिक्षा, समाज और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना जीवन समर्पित किया था। वे सभी वर्गों के लिए प्रेरणा स्रोत थे। उनके नाम पर स्थापित यह लाइब्रेरी युवा पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता की दिशा में प्रेरित करेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019