Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Government Jobs: 1.25 लाख सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री ने विधानसभा में की बड़ी घोषणा

Asian News
Government Jobs
X

Government Jobs

Government Jobs: जयपुर: भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा में राजस्थान वित्त एवं विनियोग विधेयक 2026 (एप्रोप्रिएशन बिल) पर चर्चा के दौरान राज्य में सरकारी नौकरियों को लेकर बड़ा ऐलान किया। सदन में जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न विभागों में बड़े स्तर पर नई भर्तियां करने जा रही है, जिससे युवाओं को व्यापक अवसर मिलेंगे।

Government Jobs: मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब 1 लाख पदों के स्थान पर 1.25 लाख पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 4 लाख सरकारी नौकरियां देने के संकल्प को पूरा करने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। वर्तमान में 1.43 लाख भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं, जबकि पहले से जारी भर्ती कैलेंडर में 1 लाख पद शामिल थे, जिसे बढ़ाकर 1.25 लाख किया जा रहा है।

Government Jobs: सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 34 से अधिक नई नीतियां लागू की जा चुकी हैं और जनता से किए गए वादों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की दिशा में राजस्थान को एक मजबूत ग्रोथ इंजन बनाने का दावा किया।

Government Jobs: साथ ही, निवेश बोर्ड की छठी बैठक में 46,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। 10 अति-मेगा परियोजनाओं से 12,000 से अधिक रोजगार अवसर सृजित होने की उम्मीद जताई गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019