Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Gopal Khemka Murder Case : पटना के कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या करने वाला शूटर गिरफ्तार, कहां हुई थी प्लानिंग, पढ़ें पूरी खबर

Gopal Khemka Murder Case
X

Gopal Khemka Murder Case

Gopal Khemka Murder Case : पटना। बिहार की राजधानी पटना में कारोबारी गोपाल खेमका हत्या में शामिल एक शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार पटना पुलिस ने गोपाल खेमका मर्डर केस उमेश नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है, वो पटना सिटी का रहनेवाला है। कहा जा रहा है कि पुलिस के पास शूटर उमेश के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। वहीं इस केस में बिहार एसटीएफ बेऊर जेल में बंद कुख्यात अपराधी अजय वर्मा से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने गोपाल खेमका के मर्डर के दौरान इस्तेमाल की गई बाइक के अलावा कुछ और चीजें भी बरामद हुई हैं।

Gopal Khemka Murder Case : इस जगह पर हुई थी मर्डर की प्लानिंग

सूत्रों के अनुसार गोपाल खेमका की हत्या की साजिश उनके घर से थोड़ी ही दूरी पर दलदली रोड इलाके में बनाई गई थी। वहां शूटर के अलावा दो और अपराधी भी थे। इन तीनों के एक जगह इकट्ठा होने के बाद प्लानिंग की गई। हत्या की रात एक शूटर बिस्कोमान के पास रुका, जबकि एक बांकीपुर क्लब के पास, जबकि तीसरा शूटर गोपाल खेमका के अपार्टमेंट के बाहर पार्किंग में घात लगा स्कूटी पर बैठा रहा। जैसे ही खेमका अपार्टमेंट के गेट पर पहुंचे, तीसरे शूटर ने उनकी कनपटी में गोली मारी और स्कूटी से ही फरार हो गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019