Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Gopal Khemka Murder Case: पटना में एनकाउंटर, हत्या के लिए हथियार देने वाला विकास मुठभेड़ में ढेर

Gopal Khemka Murder Case
X

Gopal Khemka Murder Case

Gopal Khemka Murder Case: पटना। बिहार के कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड का दूसरा आरोपी विकास उर्फ ​​राजा पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर उमेश को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को मालसलामी थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में विकास को मार गिराया है। यह मुठभेड़ सुबह करीब 4:00 बजे एक ईंट भट्ठे के चैंबर के पास हुई। बताया जा रहा है कि विकास भी उमेश के साथ घटनास्थल से कुछ दूरी पर मौजूद था।

Gopal Khemka Murder Case: बता दें कि इससे पहले सोमवार को पटना पुलिस ने गोपाल खेमका मर्डर केस उमेश नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है, वो पटना सिटी का रहनेवाला है। पुलिस ने गोपाल खेमका के मर्डर के दौरान इस्तेमाल की गई बाइक के अलावा कुछ और चीजें भी बरामद हुई हैं। उमेश की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार सुबह पुलिस ने एनकाउंटर में विकास को मार गिराया।

Gopal Khemka Murder Case: इस जगह पर हुई थी मर्डर की प्लानिंग

सूत्रों के अनुसार गोपाल खेमका की हत्या की साजिश उनके घर से थोड़ी ही दूरी पर दलदली रोड इलाके में बनाई गई थी। वहां शूटर के अलावा दो और अपराधी भी थे। इन तीनों के एक जगह इकट्ठा होने के बाद प्लानिंग की गई। हत्या की रात एक शूटर बिस्कोमान के पास रुका, जबकि एक बांकीपुर क्लब के पास, जबकि तीसरा शूटर गोपाल खेमका के अपार्टमेंट के बाहर पार्किंग में घात लगा स्कूटी पर बैठा रहा। जैसे ही खेमका अपार्टमेंट के गेट पर पहुंचे, तीसरे शूटर ने उनकी कनपटी में गोली मारी और स्कूटी से ही फरार हो गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019