Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

3 Idiots के फैंस के लिए खुशखबरी, फिर गूजेंगा ऑल इज वेल, फिल्म के सीक्वल पर आया बड़ा अपडेट

3 Idiots
X

3 Idiots

3 Idiots sequel : मुंबई। ‘3 इडियट्स’ के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। बॉलीवुड के सुपरहिट फिल्म ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल 2026 में शूट होगा। इस बार भी फिल्म के मुख्य कलाकार आमिर खान, शरमन जोशी, आर माधवन और करीना कपूर अपने-अपने पुराने रोल में नजर आएंगे।

3 Idiots sequel : करीब 15 साल पहले 2009 में रिलीज हुई ‘3 इडियट्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। रैंचो, फरहान और राजू की कहानी और उनका “ऑल इज वेल” डायलॉग आज भी दर्शकों की जुबान पर है। फिल्म में मजेदार और इमोशनल मोमेंट्स के साथ-साथ समाजिक संदेश भी दिए गए थे। आमिर खान, शरमन जोशी, आर माधवन और करीना कपूर की शानदार एक्टिंग ने इसे ब्लॉकबस्टर बनाया।

3 Idiots sequel : सीक्वल ‘3 इडियट्स 2’ उसी यूनिवर्स को आगे बढ़ाएगा। नई फिल्म में रैंचो, फरहान, राजू और पिया नए एडवेंचर्स और मजेदार मोमेंट्स के साथ स्क्रीन पर लौटेंगे। निर्देशक राजकुमार हिरानी ने पहले फिल्म की लेगेसी को ध्यान में रखते हुए स्क्रिप्ट तैयार की है। पहले वे दादा साहब फाल्के की बायोपिक पर काम कर रहे थे, लेकिन अब पूरी ऊर्जा 3 इडियट्स 2 पर केंद्रित कर दी गई है।

3 Idiots sequel : पहली फिल्म 55 करोड़ के बजट में बनी थी और वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का बिजनेस कर चुकी थी। सीक्वल में भी पहले फिल्म के लीड कलाकार वापसी करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार 3 इडियट्स 2 की शूटिंग 2026 में शुरू होगी। हालांकि अभी रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन सोशल मीडिया पर फिल्म की चर्चा और फैंस का उत्साह पहले से ही काफी बढ़ गया है। यह फिल्म 2026 में बॉलीवुड की सबसे प्रतीक्षित और चर्चित फिल्मों में से एक होगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019