Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड चाकूबाज : व्हॉइट हॉउस के सामने प्रेमी -प्रेमिका ने सरेआम की चाकूबाजी...

गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड चाकूबाज : व्हॉइट हॉउस के सामने प्रेमी -प्रेमिका ने सरेआम की चाकूबाजी...
X

रायपुर : गर्लफ्रेंड -बॉयफ्रेंड चाकूबाज : राजधानी रायपुर के कोतवाली थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर प्रेमी -प्रेमिका ने गुंडों के साथ मिलकर चाकूबाजी की। इसके कारण एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली पुलिस ने वारदात के मुख्य आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। बाकी के बदमाशों पर FIR दर्ज़ हो चुकी है। पुलिस बदमाशों को तलाश रही है।

गर्लफ्रेंड -बॉयफ्रेंड चाकूबाज : क्या है पूरा मामला

दरअसल, यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सफान खान के पास उसकी दोस्त तसनीफ और उसके बॉयफ्रेंड विक्की राजपूत का फोन आया। उसने सफान को नगर निगम व्हाइट हाउस के सामने मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद सफान और उसका साथी राजिक दोनों वहां पर पहुंचे। शाम करीब साढ़े 6 बजे का वक्त था। गार्डन में पहुंचते ही दोनों गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड मिलकर सफान के साथ पुरानी बातों को लेकर विवाद करने लगे, उसके बाद गाली-गलौज करते हुए सफान पर हमला कर दिया।

किसने मारा सफान को चाकू
सफान खान ने जब उन्हें गाली देने से मना किया तो विक्की राजपूत ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद सफान वहां से जाने लगा तो उन्होंने फिर उसे रोककर मारपीट की। इसके बाद गुस्से में आकर जैसे ही सफान ने विक्की के ऊपर हाथ उठाया। वहां पर पहले से मौजूद करीब दर्जन भर लड़के इकट्ठे हो गए इसी बीच विक्की ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना के बाद गार्डन में भगदड़ मच गईं।

पुलिस ने 1 को किया गिरफ्तार तो 9 हैं फरार
घायल युवक के परिजनों का आरोप है कि, आरोपी युवक- युवती ने मिलकर सफान को मारने के लिए पहले से प्लानिंग की थी। जिसके लिए दोनों ने गार्डन में पहले से ही गुंडे बुलाए थे। आगे उन्होंने बताया कि, इस वारदात को अंजाम देने में विक्की की गर्लफ्रेंड ने भी उसका साथ दिया। वहीं पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी विक्की राजपूत को हिरासत में लिया है। इसके अलावा करीब 8 से 9 आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों पर FIR दर्ज कर तलाश में जुट गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019