Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Girija Vyas Passes Away: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस लीडर गिरिजा व्यास का निधन, 79 की उम्र में ली आखिरी सांस

Asian News
Girija Vyas Passes Away
X

Girija Vyas Passes Away

Girija Vyas Passes Away: अहमदाबाद। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का कल देर शाम अहमदाबाद के जायडस अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 वर्ष की थीं। करीब एक महीने पहले उदयपुर में उनके आवास पर गणगौर पूजा के दौरान आग लगने से वह झुलस गई थीं। तब से वह चिकित्सकीय निगरानी में थीं और हालत बिगड़ने पर उन्हें अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती किया गया था।

Girija Vyas Passes Away: डॉ. गिरिजा व्यास ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। वह 1991 से 1996 तक राजस्थान से राज्यसभा सांसद रहीं और 2004 से 2014 तक उदयपुर लोकसभा सीट से सांसद चुनी गईं। मनमोहन सिंह सरकार में उन्होंने आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय तथा संसदीय कार्य मंत्रालय में अहम जिम्मेदारियां संभालीं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019