Ghaziabad Suicide Case : गाजियाबाद में तीन बहनों ने की आत्महत्या: क्या है कोरियन गेम, जिसमें मंझली थी ‘बॉस’… ये था टास्क
Ghaziabad Suicide Case : गाजियाबाद। गाजियाबाद के टीला मोड़ इलाके में भारत सिटी सोसाइटी के बी-1 टावर में तीन सगी बहनों निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) ने मंगलवार देर रात 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। शुरुआती जांच में सामने आया कि इन बहनों को ‘कोरियन लवर गेम’ नामक ऑनलाइन गेम की लत थी, जिसे वे पिछले 5 साल से खेल रही थीं।
Ghaziabad Suicide Case : पिता चेतन कुमार के अनुसार, तीनों बेटियों ने इस गेम में इतनी दिलचस्पी और दीवानगी दिखाई कि उन्होंने अपने नाम भी कोरियन रख लिए थे। कोरोना काल के लॉकडाउन के दौरान उन्होंने इस टास्क-बेस्ड गेम को खेलना शुरू किया था। गेम में मंझली बहन, प्राची, ‘बॉस’ थी और वह अपनी दोनों बहनों को टास्क देती थी। इसी वजह से तीनों बहनें हर काम एक साथ करती थीं खाना, सोना, और घर के छोटे-मोटे काम भी।
Ghaziabad Suicide Case : चेतन कुमार ने बताया कि बेटियां कहती थीं, “सॉरी पापा, हम कोरिया नहीं छोड़ सकते। कोरिया हमारी जिंदगी और जान है, हम इसे नहीं छोड़ सकते।” सुसाइड नोट में भी बेटियों ने पिता से माफी मांगी और अपनी भावनाओं को व्यक्त किया।
Ghaziabad Suicide Case : क्या है कोरियन गेम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गेम में कुल 50 खतरनाक टास्क होते थे, जो धीरे-धीरे बच्चों को मानसिक रूप से प्रभावित कर अंतिम कदम की ओर ले जाते थे।
Ghaziabad Suicide Case : चश्मदीदों के अनुसार, बड़ी बहन छलांग लगाने की कोशिश कर रही थी और दोनों छोटी बहनें उसे रोक रही थीं। इसी बीच तीनों बहनें नीचे गिर गईं। सुसाइड से पहले उन्होंने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। जब परिवार के लोग और सोसाइटी के सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे, तब तक बहनें नीचे कूद चुकी थीं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
