Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Gautam Gambhir Received Death Threat: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को ‘ISIS कश्मीर’ ने दी जान से मारने की धमकी, ईमेल में लिखा 'IKillU'

Asian News
Gautam Gambhir Received Death Threat
X

Gautam Gambhir Received Death Threat

Gautam Gambhir Received Death Threat: नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कोच और पूर्व भाजपा सांसद गौतम गंभीर को 'ISIS कश्मीर' की ओर से ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली। एक ही दिन में दो ईमेल में 'IKillU' लिखा था। यह धमकी ऐसे समय आई, जब दो दिन पहले पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 पर्यटकों की हत्या की थी।

Gautam Gambhir Received Death Threat: धमकी मिलने के बाद गंभीर ने तुरंत दिल्ली पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और गंभीर व उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की गई है। यह पहली बार नहीं है जब गंभीर को धमकी मिली हो। वर्ष 2021 में उनके सांसद कार्यकाल के दौरान भी उन्हें ऐसा ही धमकी भरा ईमेल मिला था। इसके अलावा, अप्रैल 2022 में भी उन्हें कथित तौर पर दो धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए थे। दिल्ली पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019