Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Gaurela Murder Case : दिनदहाड़े युवती की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार....

Gaurela Murder Case
X

Gaurela Murder Case

Gaurela Murder Case

संदीप अग्रवाल पेंड्रा

Gaurela Murder Case : गौरेला : गौरेला में स्टेट बैंक के सामने दिनदहाड़े चाकू मारकर युवती की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है। जिले की एसपी भावना गुप्ता ने प्रेस के सामने इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी दुर्गेश प्रजापति ने अमेजन साइट से 15 दिन पहले चाकू मंगवाया था,

https://asiannewsbharat.com/2024/06/27/rashifal-today-27-jun-2024/

UP Bahraich News : पति के हत्यारों को सजा दिलाने अधिकारियों की चौखट की धूल फांक रही बच्चों संग पत्नी…पढ़े पूरी खबर

Gaurela Murder Case : मृतका रंजना यादव और आरोपी दुर्गेश प्रजापति के बीच 2 महीने से प्रेम संबंध में ब्रेक अप हो गया था, जिसके बाद आरोपी दुर्गेश प्रजापति अपने गिफ्ट और मोबाइल वापस लेने के लिये युवती पर दबाव बना रहा था। सुबह आरोपी युवक दुर्गेश

मरवाही के पेट्रोल पंप में काम से छुट्टी लेकर हत्या की नीयत से आया था, औऱ गौरेला स्टेट बैंक के सामने मौका मिलते ही युवती रंजना पर चाकू से ताबड़ तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक दुर्गेश मौके से फरार हो गया था, जिसकी पुलिस बड़े ही सरगर्मी से तलाश कर रही थी,

औऱ आख़िरकार आरोपी को मरवाही के चिचगोहना गांव से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, पुलिस की तत्परता से महज 7 घंटे के भीतर ही आरोपी की गिरफ्तारी हो गई। आपको बता दें कि यह युवक युवती की हत्या की तैयारी से ही आया था औऱ हत्या के बाद कपड़े बदलकर काफी देर इलाके में ही घूम रहा था। जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है औऱ आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019