Gariaband News : तोते की तस्करी, 26 नग तोते के बच्चों के साथ आरोपी गिरफ्तार…वीडियो
Gariaband News : तोते की तस्करी, 26 नग तोते के बच्चों के साथ आरोपी गिरफ्तार…वीडियो
गरियाबंद :Gariyband News : गरियाबंद जिले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन करते हुए तोते की तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 26 नाग तोते के बच्चों के साथ आरोपी गंगा सिंह बघेल को गिरफ्तार किया है।
वन विभाग को लगातार गंगा सिंह बघेल के तोता बेचने की शिकायतें मिल रही थीं। बताया जा रहा है कि वह पुश्तैनी धंधे के रूप में लंबे समय से यह कार्य कर रहा था। तस्करी के लिए वह पीपरछड़ी, गोडलबाय, दांतबाय कला जैसे क्षेत्रों से तोते लाकर बेचता था।
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के अधिकारियों से मिली सूचना के बाद वन विभाग ने एक फिल्मी स्टाइल में ऑपरेशन कर आरोपी को गिरफ्तार किया। अधिकारी खरीदार के रूप में उच्च शहर से पहुंचे थे, जिससे आरोपी जाल में फंस गया।