Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ सरकार के 1 साल : वादों से उपलब्धियों तक का सफर.....

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ सरकार के 1 साल : वादों से उपलब्धियों तक का सफर.....
X

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ में सरकार के 1 साल पूरे होने पर विभिन्न जिलों में विधायक तथा मंत्री पहुंचकर विकास परब कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं गरियाबंद में धरसीवा विधायक अनुज शर्मा ने जिला कलेक्ट्रेट में पत्रकारों से चर्चा करते हुए सरकार की 1 साल की उपलब्धियां गिनाई इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने बनाया है हम ही संवारेंगे को चरितार्थ करते हुए विष्णु देव सरकार पिछले 1 साल में अपने घोषणा पत्र के ज्यादातर वादों को पूरा कर चुकी है।

कुछ बचे हुए वादे भी जल्द पूरे किए जाएंगे नक्सलियों पर अंकुश लगाने का काम चल रहा है पिछड़े इलाकों में विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है केवल पल्प पुलिया और सीसी सड़क नहीं बल्कि बड़े आधारभूत संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है तो वही लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठ ऐसा प्रयास प्रारंभ किए गए हैं विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में बीते 1 साल में चार गुना तेजी आई है।

पहले पीएम आवास का कार्य लगभग रुका हुआ था जल जीवन का कार्य कछुआ गति से चल रहा था दोनों अब तीव्र गति से किए जा रहे हैं जिसका अंतर अब लोगों को दिखाने लगा है। मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेयजल जैसी आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल हो रही है सरकार की प्रधानमंत्री आवास, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन बहाली, कृषक उन्नति योजना, एक पेड़ मां के नाम, न्यौता भोज, महतारी वंदन, तेंदूपत्ता संग्राहकों की पारिश्रमिक वृद्धि, राजिम कुंभ, राम लला दर्शन योजना, नई औद्योगिक नीति, संवर रहा छत्तीसगढ़ और सुशासन का एक साल छत्तीसगढ़ होगा खुशहाल के तहत कार्य किया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019