Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Ganesh Paksha 2024 : मराठी थीम पर गणेश उत्सव की भव्य महाआरती, देखें वीडियो

Ganesh Paksha 2024
X

Ganesh Paksha 2024

Ganesh Paksha 2024 : देवास : जिला जेल देवास में गणेश उत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जहां "जेल गेट के राजा" के रूप में गणपति बप्पा की महाआरती का आयोजन हुआ।

जेल में पहली बार मराठी थीम पर आधारित इस उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता शामिल हुए।

"कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने कहा कि जेल में बंदियों के साथ इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। मैं जेल प्रशासन को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई देता हूँ।"

Ganesh Paksha 2024

महिला बंदियों ने मराठी वेशभूषा में "जय हो सिद्धिविनायक" भजन पर नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि पुरुष बंदियों ने "गणपति बप्पा मोरिया" भजन पर झूमकर नृत्य किया।

भजन मंडली राजौदा द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें जेल अधीक्षक श्रीमती हिमानी मनवारे ने भी अपनी प्रस्तुति दी।

Muzaffarnagar Breaking : दिवंगत किसान नेता स्व महेंद्र सिंह टिकैत की गिरफ्तारी वारंट जारी

कार्यक्रम में जेल के समस्त कर्मचारी मराठी वेशभूषा में नजर आए, और सभी बंदियों ने बड़े उत्साह से महाआरती में भाग लिया। अंत में कलेक्टर महोदय ने इस आयोजन की सराहना की और जेल प्रशासन को शुभकामनाएं दीं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019