Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

मरवाही धान उपार्जन केंद्र में वसूली का खेल : किसान परेशान, प्रशासन पर उठे सवाल........

मरवाही धान उपार्जन केंद्र में वसूली का खेल : किसान परेशान, प्रशासन पर उठे सवाल........
X

जीपीएम जिले में धान खरीदी जोरों से चल रही है वहीं इस बार किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की कोई तकलीफ ना हो इसके लिए समय समय पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त निर्देश दिए गए है ताकि किसान सीधे धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से सरकार को अपना धान बेच सकें लेकिन धान उपार्जन केंद्र में धान बेचने पहुंचने वाले किसानों से समिति प्रबंधक तौल पत्रक व धान को पास करने के नाम पर वसूली कर रहे हैं ताजा मामला मरवाही धान उपार्जन केंद्र का है।

जहां समिति प्रबंधक का किसान से पैसे लेते हुए का वीडियो सोशल मीडिया में जम कर वायरल हो रहा है..वायरल वीडियो में सौफतौर से देखा जा सकता है समिति प्रबंधक जगदीश कश्यप तौल पत्रक देने के बाद चाय-पानी का जिक्र करते हुए पैसे की मांग की, जिसके बाद किसान ने 50-50 के दो नोट दिए जिसे प्रबंधक ने गिनने के बाद रख लिया।

इसके पूर्व भी मरवाही धान उपार्जन केंद्र में किसान रामपाल रजक धान विक्रय करने के लिए गया था जिसने भी धान को खराब बताकर 10 हजार की मांग करने का आरोप प्रबंधक पर लगाया है. जिसकी शिकायत किसान ने मरवाही एसडीएम से की है. बहरहाल देखने वाली बात होगी कि मरवाही धान उपार्जन केंद्र के प्रबंधक पर लगातार वसूली के आरोप लगने के बाद जिला प्रशासन क्या कार्रवाई करता है ।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019