Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Gadchiroli Naxal Encounter: गड़चिरोली में माओवादियों से मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद, ऑपरेशन जारी

Naxal Encounter Update
X

Gadchiroli Naxal Encounter: रायपुर/बालाघाट। गड़चिरोली में नक्सल विरोधी ऑपरेशन में C60 जवानों को बड़ी सफलता मिली है। अबुझमाड़ नक्सल विरोधी ऑपरेशन के दौरान शुक्रवार 6 फरवरी ​की सुबह इलाके से दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। माओवादियों के खिलाफ जारी इस ऑपरेशन में अब तक कुल 3 शव बरामद किए गए हैं, साथ ही एक AK-47 और एक SLR भी मिली है।

Gadchiroli Naxal Encounter: इस ऑपरेशन के दौरान C60 जवानों ने नक्सली कैंप को ध्वस्त कर दिया। गड़चिरोली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीनों नक्सलियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। अबुझमाड़ नक्सल विरोधी ऑपरेशन पिछले दो दिनों से चलाया जा रहा था। इस मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया था।

Gadchiroli Naxal Encounter: अबुझमाड़ नक्सल विरोधी ऑपरेशन में एक जवान शहीद

घायल C60 जवान दीपक चिन्ना मडावी को आज सुबह अबुझमाड़ के घने जंगल से एयरलिफ्ट करके पास के उप-जिला अस्पताल भैरमगढ़ लाया गया था। हालांकि, उनकी चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें बचाया नहीं जा सका और वे शहीद हो गए।

Gadchiroli Naxal Encounter: माओवादियों के खिलाफ अबुझमाड़ में चल रहे इस ऑपरेशन के दौरान एक और जवान, जोगा मडावी को गोली लगी थी। गड़चिरोली पुलिस ने बताया कि घायल जवान अभी खतरे से बाहर हैं।

Gadchiroli Naxal Encounter: बता दें कि, गड़चिरोली-नारायणपुर सीमा पर बसे फोदेवाड़ा जंग परिसर में बुधवार को नक्सली होने की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस दल के जवानों ने 3 फरवरी की रात से नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया था। ऐसे में बुधवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी। इस दौरान नक्सली घने जंगल में भागने में कामयाब हो गए थे। खबर लिखें जाने तक सर्च आपरेशन जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019