Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG NEWS : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में राशन दुकान में हुई 42 लाख रुपए की गड़बड़ी, दो संचालको को किया गिरफ्तार

CG NEWS : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में राशन दुकान  में हुई 42 लाख रुपए की गड़बड़ी, दो संचालको को किया गिरफ्तार
X

बिलासपुर: सरकंडा क्षेत्र में स्थित दो सरकारी राशन दुकान में 42 लाख रुपए की हेराफेरी का मामला सामने आया है। खाद्य विभाग ने दोनों संचालको के खिलाफ सरकंडा थाने में एफआईआर दर्ज कराया है.जिला कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है. पहेली दुकान जिसकी आई डी क्रमांक 401001070, अजय मिश्रा द्वारा संचालित है. जांच के दौरान दुकान में 31 लाख 86 हजार 252 का राशन की कमी पाई गई.

वहीं दूसरे दुकान आई डी क्रमांक 401001083,संचालक कैलाशनाथ मिश्रा द्वारा संचालित है.जांच के दौरान दुकान में 10 लाख 20 हजार 169 रूपए रूपये का राशन की कमी पाई गई. दोनों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज किया गया है.


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019