Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur Breaking : राजधानी रायपुर में पांच करोड़ से अधिक की ठगी का खुलासा....

Fraud worth more than Rs 5 crore exposed in capital Raipur
X

Fraud worth more than Rs 5 crore exposed in capital Raipur

रायपुर : राजधानी रायपुर में एक बड़ी ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी ने चार पहिया वाहनों को बैंक में किराए पर लगाने के नाम पर करोड़ों की ठगी की। आरोपी ने न केवल गाड़ियों को बेचने की साजिश रची, बल्कि कुछ गाड़ियों को गिरवी भी रख दिया।

आरोपी ने करीब 52 से अधिक महंगी गाड़ियों को बेच दिया और उनसे लाखों की ठगी की। पुलिस ने आरोपी जगमोहन सिंह मेश्रा को गिरफ्तार कर लिया है।

Fraud worth more than Rs 5 crore exposed in capital Raipur

पीड़ित गाड़ी मालिक और ड्राइवर सिविल लाइन थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और आरोपी से गहरी पूछताछ कर रही है। यह ठगी कई अन्य राज्यों तक फैली हुई थी, जहां आरोपी इन गाड़ियों को बेचने के साथ-साथ गिरवी भी रखता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि और कितने लोग इस ठगी का शिकार हुए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019