Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व महापौर एजाज़ ढेबर ने निकाली नामांकन रैली, बड़े तादाद में समर्थक हुए शामिल

पूर्व महापौर एजाज़ ढेबर
X

पूर्व महापौर एजाज़ ढेबर

रायपुर : रायपुर के पूर्व महापौर एजाज़ ढेबर ने आज अपने नामांकन के लिए एक बड़ी रैली निकाली। अपने समर्थकों के साथ उन्होंने शहर के प्रमुख मार्गों पर गाजे-बाजे के साथ रैली निकाली,

जो उनके चुनावी अभियान का अहम हिस्सा बन रही है। रैली में ढेबर के समर्थक भारी संख्या में शामिल हुए और शहर की सड़कों पर जोश और उत्साह का माहौल बना।

एजाज़ ढेबर आज दोपहर 2:30 बजे कलेक्टोरेट परिसर पहुंचकर अपना नामांकन भरेंगे। नामांकन की इस प्रक्रिया में बड़ी संख्या में उनके समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे, जो ढेबर के पक्ष में जोरदार नारेबाजी करते हुए

उनका उत्साहवर्धन करेंगे। रैली के दौरान ढेबर ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों और योजनाओं का जिक्र किया और लोगों से एक बार फिर उन्हें अपना समर्थन देने की अपील की।

यह रैली एजाज़ ढेबर के चुनावी अभियान के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है, क्योंकि वह फिर से महापौर पद के लिए चुनावी मैदान में हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019