Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

BSSC चेयरमैन पद से पूर्व DGP आलोक राज का इस्तीफा, नियुक्ति के तीन दिन बाद ही छोड़ी कुर्सी

BSSC
X

BSSC

BSSC: पटना: बिहार की राजधानी पटना से एक अहम प्रशासनिक घटनाक्रम सामने आया है। बिहार के पूर्व डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक राज ने बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने महज दो दिन पहले ही इस पद का कार्यभार संभाला था। आलोक राज ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा सामान्य प्रशासन विभाग को सौंप दिया है।

BSSC: एक टीवी चैनल से फोन पर बातचीत में आलोक राज ने अपने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा कि व्यक्तिगत कारणों के चलते उन्होंने यह निर्णय लिया है। उनके अचानक इस्तीफे से प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

गौरतलब है कि 31 दिसंबर को नीतीश सरकार ने आलोक राज को बिहार कर्मचारी चयन आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया था। डीजी पद से सेवानिवृत्ति के तुरंत बाद उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी। सरकारी अधिसूचना के अनुसार, उन्हें 65 वर्ष की आयु तक या अगले पांच वर्षों तक इस पद पर बने रहना था।

BSSC: 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी है आलोक राज
1989 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक राज को बिहार पुलिस के अनुभवी और सख्त प्रशासकों में गिना जाता रहा है। सेवानिवृत्ति से पहले वे बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के महानिदेशक थे और कई अहम परियोजनाओं को गति दी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019