Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Food Poisoning : गर्ल्स हॉस्टल के मेस में कीड़े, 12 छात्राएं फूड पॉइजनिंग की शिकार, वायरल फोटो ने खोली पोल...

Food Poisoning
X

Food Poisoning

Food Poisoning : रायगढ़। जिले में ओ.पी. जिंदल यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में फूड पॉइजनिंग की गंभीर घटना ने हड़कंप मचा दिया है। मेस में परोसे गए खाने में कीड़े मिलने की शिकायत के बाद 12 छात्राएं बीमार पड़ गईं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। खाने में कीड़े की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिससे लापरवाही को उजागर कर दिया है। छात्राओं और अभिभावकों में आक्रोश बढ़ रहा है।

Food Poisoning : बता दें कि शुक्रवार देर रात गर्ल्स हॉस्टल के मेस में परोसे गए खाने के बाद शनिवार सुबह से कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी, पेट दर्द और चक्कर की शिकायत के बाद 12 छात्राओं को तुरंत जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि एक छात्रा को तमनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया। प्रारंभिक जांच में खाने में कीड़े मिलने की बात सामने आई, जिसकी तस्वीरें कुछ छात्राओं ने सोशल मीडिया पर साझा कीं। ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो गईं, जिससे यूनिवर्सिटी प्रशासन पर सवाल उठने लगे।

Food Poisoning : जिंदल अस्पताल में भर्ती 12 छात्राओं में से अधिकांश की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन कुछ को अभी भी गहन निगरानी में रखा गया है। तमनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती छात्रा का इलाज भी जारी है। चिकित्सकों का कहना है कि फूड पॉइजनिंग के लक्षण स्पष्ट हैं, और खाने के सैंपल की जांच के बाद ही सटीक कारणों का पता चल सकेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019