प्रथम महिला रानी डेका काकोटी का नंदनवन जंगल सफारी भ्रमण

प्रथम महिला रानी डेका काकोटी का नंदनवन जंगल सफारी भ्रमण
प्रथम महिला रानी डेका काकोटी का नंदनवन जंगल सफारी भ्रमण
रायपुर : आज छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला, रानी डेका काकोटी, ने नंदनवन जंगल सफारी और चिड़ियाघर का दौरा किया। यह यात्रा उनके परिवार के सदस्यों के साथ हुई, जिसमें उन्होंने चारों सफारी, भालू, शाकाहारी प्राणी, बाघ और सिंह सफारी का आनंद लिया। सफारी के दौरान उन्होंने विभिन्न वन्यजीवों का अवलोकन किया और उनके संरक्षण में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
सफारी के बाद, उन्होंने चिड़ियाघर का भ्रमण किया, जहां सफेद बाघ, बंगाल टाइगर, और एशियाई शेर जैसे दुर्लभ प्रजातियों का अवलोकन किया। जंगल सफारी और चिड़ियाघर में भ्रमण के बाद, प्रथम महिला ने पूरी व्यवस्था और वन विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां की प्रबंधन टीम और सभी कर्मचारियों ने उत्कृष्ट कार्य किया है, और इन अनुभव से वे अत्यंत प्रसन्न हुए ।

माननीया प्रथम महिला का यह दौरा वन्यजीव संरक्षण के प्रति उनकी आत्मीयता को दर्शाता है। उनके इस दौरे से वन्यजीवों के संरक्षण में योगदान करने वाले सभी कर्मचारियों को प्रोत्साहन मिला है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के प्रधान मुख्य वन संरक्षक ( वन्य प्राणी ) सुधीर अग्रवाल, नंदनवन जंगल सफारी के सहायक संचालक यशवंत कुमार डहरिया, वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ राकेश वर्मा एवं नंदनवन जंगल सफारी के अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।



