Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

ITBP कैंप में फायरिंग, सिपाही ने ASI को गोली मारकर की हत्या

38वीं बटालियन
X

38वीं बटालियन

रायपुर: राजधानी रायपुर के पास खरोरा में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मुड़ीपारा स्थित ITBP की 38वीं बटालियन के कैंप में एक सिपाही ने अपने ही असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) की गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात खरोरा थाना क्षेत्र में हुई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक ASI की पहचान हरियाणा निवासी देवेंद्र सिंह दहिया (56 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी सिपाही बिहार का सरोज कुमार (32 वर्ष) है।

पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते इतनी बढ़ गई कि सिपाही ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से ASI पर गोली चला दी। गोली लगते ही देवेंद्र सिंह की मौके पर मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद कैंप में मौजूद अन्य जवानों ने सिपाही को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी से पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, व्यक्तिगत विवाद इस हत्या का कारण हो सकता है। इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019