Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Kapil Sharma Cafe Firing: कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फिर फायरिंग, गोल्डी-लॉरेंस गैंग ने कहा- अगली बार मुंबई में हमला करेंगे

Kapil Sharma Cafe Firing:
X

Kapil Sharma Cafe Firing:

ओटावा (कनाडा)। Kapil Sharma Cafe Firing Again: मशहूर कमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफ पर एक बार फिर फायरिंग की गई है. इस गोलीबारी की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है और साथ में कपिल शर्मा को बड़ी धमकी भी दी है।

गोलीबारी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पोस्ट में कपिल शर्मा को धमकी देते हुए कहा गया है कि अगर उन्होंने रिंग नहीं सुनी तो अगली बार मुंबई में हमला करेंगे। पोस्ट में लिखा है, “जय श्री राम. सतश्रीअकाल. राम राम सारे भाइयों को. आज जो ये कपिल शर्मा के कैप्स कैफे..सरे में फायरिंग हुई है इसकी जिम्मेदारी मैं गोल्डी ढिल्लों लॉरेंस बिश्नोई गैंग लेते हैं।

Kapil Sharma Cafe Firing: वायरल पोस्ट

आगे पोस्ट में लिखा गया है, “इसको हमने कॉल की थी इसको रिंग नहीं सुवाई दी तो कार्रवाई करनी पड़ी। अब भी रिंग नहीं सुनेगा तो अगली कार्रवाई जल्द ही मुंबई में करेंगे.” मुंबई पुलिस कपिल शर्मा को धमकी देने वाले इस सोशल मीडिया पोस्ट को वेरीफाई कर रही है।

Kapil Sharma Cafe Firing: कैफे पर हुई 6 राउंड फायरिंग

कपिल के कैफे पर इस बार 6 राउंड फायरिंग की गई। हालांकि फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ है। बता दें कैप्स कैफे पर एक महीने के अंदर ही ये दूसरा हमला है। पिछली बार हुई फायरिंग में वहां की पुलिस ने अब तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है।

Kapil Sharma Cafe Firing: पिछली बार कब हुई थी फायरिंग

पिछले महीने कपिल शर्मा के कनाडा के कैफे ‘कैप्स कैफे’ पर आधी रात में करीब 1.30 बजे अंधाधुंध फायरिंग की गई थी. इस हमले में हालांकि कोई घायल नहीं हुआ था। उस वक्त भी महलावरों ने अपना एक वीडियो जारी किया था। पिछली बार हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी बैन खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के कार्यकर्ता और भारत के सबसे वांटेड व्यक्तियों में से एक हरजीत सिंह लाडी ने ली थी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019