Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Fire in Mahakal temple: उज्जैन महाकाल मंदिर में भीषण आग, शंख द्वार पर बैटरी से उठी लपटें, धुएं से घिरा परिसर

Fire in Mahakal temple
X

Fire in Mahakal temple

Fire in Mahakal temple: उज्जैन: उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। यह आग मंदिर के शंख द्वार पर भड़की, जहां से वीवीआईपी और प्रोटोकॉल दर्शन के लिए श्रद्धालु प्रवेश करते हैं। आग की घटना से मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन तुरंत हरकत में आया और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। मौके पर मौजूद भक्तों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।

Fire in Mahakal temple: आग लगने का कारण:
महाकाल मंदिर, जो 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है, के शंख द्वार पर रखी बैटरियों में सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घना धुआं पूरे परिसर में फैल गया। इससे श्रद्धालुओं में डर और भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि शंख द्वार के ऊपर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बैटरियां रखी थीं, जो अत्यधिक गर्मी के कारण आग पकड़ गईं। हालांकि, दमकल विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या क्षति की सूचना नहीं है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019