Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Lucknows Railway Hospital: रेलवे हॉस्पिटल में लगी आग, मची अफरा तफरी, सुरक्षित निकाले गए 12 से ज्यादा मरीज

Lucknows Railway Hospital: रेलवे हॉस्पिटल में लगी आग, मची अफरा तफरी, सुरक्षित निकाले गए 12 से ज्यादा मरीज
X

Lucknows Railway Hospital: रेलवे हॉस्पिटल में लगी आग, मची अफरा तफरी, सुरक्षित निकाले गए 12 से ज्यादा मरीज

लखनऊ। Lucknow Railway Hospital Fire: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार रात आलमबाग स्थित रेलवे हॉस्पिटल भीषण आग लग गई। देखते ही देखते अस्पताल में धुआं भर गया। लोगों का दम घुटने लगा। मरीजों और अस्पताल में मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। अस्‍पताल की ओर से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक,ग्राउंड फ्लोर पर बने सर्वर रूम से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। धुएं से मरीजों का दम घुटने लगा।

Lucknows Railway Hospital: घटना की जानकारी पाते ही मौके पर मौजूद अस्पताल कर्मियों ने सीसीयू में भर्ती 12 से अधिक मरीजों को सुरक्षित स्‍थान पर पहुंचाया। यह धुआं क्रिटिकल केयर यूनिट में घुस गया था। वहां भर्ती गंभीर मरीजों का दम धुएं की वजह से घुटने लगा था। मौजूद नर्सिंग स्‍टाफ और डॉक्‍टरों ने वील चेयरों और स्‍ट्रेचर की मदद से मरीजों को दूसरे सुरक्षित वार्ड में शिफ्ट कर दिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019