Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

केजरीवाल के 'यमुना जहरीला पानी' बयान पर FIR दर्ज, आतिशी का PA गिरफ्तार...

Dev Verma
केजरीवाल के यमुना जहरीला पानी बयान पर FIR दर्ज, आतिशी का PA गिरफ्तार...
X

केजरीवाल के ‘यमुना जहरीला पानी’ बयान पर FIR दर्ज, आतिशी का PA गिरफ्तार…

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी के पीए पंकज को 15 लाख रुपये के साथ गिरीखंड नगर में गिरफ्तार किया गया है। इस बीच, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। केजरीवाल ने यमुना के पानी में जहर मिलाने के आरोप लगाए थे, जिसके बाद शाहबाद के रहने वाले जगमोहन मनचंदा की शिकायत पर कार्रवाई की गई। इस मामले में एफआईआर बीएनएस की धारा 192, 196(1), 197(1), 248(a) और 299 के तहत दर्ज की गई है।

जगमोहन मनचंदा ने अपनी शिकायत में कहा कि अरविंद केजरीवाल के बयान ने हिंदू धर्म की भावनाओं को भड़काने का काम किया है और दो प्रदेशों के लोगों को भड़काया है। केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि हरियाणा की बीजेपी सरकार ने यमुना के पानी में जहर मिलाकर दिल्ली भेजा है। उन्होंने कहा था कि दिल्ली के जलबोर्ड के इंजीनियर ने उस पानी को दिल्ली के अंदर आने से रोक दिया, अन्यथा कई लोगों की मौत हो जाती, और एक बड़ा नरसंहार हो सकता था।

इस बयान पर चुनाव आयोग ने भी केजरीवाल से सबूत मांगने का निर्देश दिया था। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने बिना सबूत के भड़काऊ बयान दिया, जो जनता में डर और तनाव फैला सकता है। चुनाव आयोग ने 29 जनवरी तक केजरीवाल से जवाब मांगा था।

दिल्ली चुनावों के बीच यह यमुना पानी विवाद सुर्खियों में रहा है, और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए झूठा प्रचार कर रहे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019