Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Fide World Cup 2025: भारत को 23 साल बाद मिली फिडे विश्व कप 2025 की मेजबानी, पीएम मोदी ने जताई खुशी

Asian News
Fide World Cup 2025
X

Fide World Cup 2025

Fide World Cup 2025: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि 23 साल बाद भारत का प्रतिष्ठित फिडे विश्व कप 2025 की मेजबानी करना गर्व का विषय है। उन्होंने शतरंज की युवाओं में बढ़ती लोकप्रियता पर खुशी जताई और विश्वास व्यक्त किया कि गोवा में 30 अक्टूबर से 27 नवंबर 2025 तक होने वाले इस टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

Fide World Cup 2025: यह आयोजन आठ दौर के नॉकआउट प्रारूप में होगा, जिसमें दो क्लासिकल बाजियों के बाद टाई होने पर रैपिड और ब्लिट्ज प्लेऑफ होंगे। टूर्नामेंट में 20 लाख डॉलर की इनामी राशि और अगले साल के कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए तीन स्थान दांव पर होंगे। शीर्ष 50 वरीय खिलाड़ी पहले दौर में बाई प्राप्त करेंगे।

Fide World Cup 2025: विश्व चैंपियन डी गुकेश, मैग्नस कार्लसन, फाबियानो करुआना और आर प्रज्ञानानंद सहित 206 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। गुकेश कैंडिडेट्स क्वालीफिकेशन का हिस्सा नहीं होंगे, लेकिन उनकी भागीदारी उत्साह बढ़ाएगी। भारत ने 2002 में हैदराबाद में इस टूर्नामेंट की मेजबानी की थी, जब विश्वनाथन आनंद ने खिताब जीता था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019