Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
सुकमा में झीरम घाटी हमले में शामिल 5 लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार

सुकमा
सुकमा
सुकमा: जिले के घोर नक्सल प्रभावित इलाके में एक बड़ी सफलता हासिल की गई है। झीरम घाटी हमले में शामिल रही एक हार्डकोर महिला नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी पिछले 16 वर्षों से सक्रिय थी और छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से इस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
महिला नक्सली को गिरफ्तार करने में गादीरास थाना स्टाफ और CRPF 226 की संयुक्त कार्यवाही ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह कार्यवाही क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए एक बड़ा कदम है और स्थानीय लोगों के लिए राहत की खबर है।
पुलिस और सुरक्षा बलों की इस सफलता ने नक्सल प्रभावित इलाके में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाया है। गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ जारी है।
Next Story


