Father's Day 2025: फादर्स डे पर वामिका का विराट कोहली के लिए खास नोट वायरल, सोशल मीडिया पर छाया प्यार भरा अंदाज़

Father’s Day 2025
Father’s Day 2025
Father's Day 2025: नई दिल्ली। हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है और इस बार भी देशभर में लोग अपने पिताओं को समर्पित इस खास दिन को बड़े ही प्यार और सम्मान के साथ मना रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ तस्वीरें और भावुक संदेश साझा कर रहे हैं। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली को उनकी बेटी वामिका कोहली द्वारा किया गया फादर्स डे विश सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।
Father's Day 2025: वामिका के प्यारे और मासूम नोट को उनकी मां अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वामिका ने अपने दिल से निकले शब्दों में लिखा "वो मेरे भाई की तरह लगते हैं। वह बहुत फनी हैं। वह मुझे परेशान करते हैं। मैं उनके साथ मेकअप-मेकअप खेलती हूं। मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं और वह मुझसे बहुत प्यार करते हैं। हैप्पी फादर्स डे।"
Father's Day 2025: अनुष्का ने इस नोट के साथ दो तस्वीरें भी साझा कीं, एक उनके पिता की और दूसरी वामिका द्वारा लिखा गया नोट। तस्वीरों के साथ अनुष्का ने कैप्शन में लिखा "उस पहले आदमी को, जिसे मैंने कभी प्यार किया था और वह पहला आदमी जिसे मेरी बेटी ने सबसे पहले प्यार किया। दुनिया भर के सभी खूबसूरत पिताओं को फादर्स डे की शुभकामनाएं।"
Father's Day 2025: यह पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और विराट कोहली के लाखों फैंस ने इस प्यारे संदेश पर दिल खोलकर प्यार लुटाया। फादर्स डे के इस खास मौके पर विराट कोहली और उनकी बेटी वामिका का यह प्यारा रिश्ता सभी के दिल को छू गया।


