Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Fastag New Rules : आज से फास्टैग के नए नियम लागू, समय पर भुगतान न करने पर लगेगा जुर्माना....

Fastag New Rules : आज से फास्टैग के नए नियम लागू, समय पर भुगतान न करने पर लगेगा जुर्माना....
X

Fastag New Rules : आज से फास्टैग के नए नियम लागू, समय पर भुगतान न करने पर लगेगा जुर्माना….

Fastag New Rules : आज से फास्टैग के नए नियम लागू हो रहे हैं, जिनके तहत कम बैलेंस, भुगतान में देरी या फास्टैग ब्लैकलिस्ट होने पर अब अतिरिक्त जुर्माना लगाया जाएगा। यह कदम टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारों को कम करने और फास्टैग सिस्टम की कार्यक्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Fastag New Rules : नए नियमों के तहत जुर्माना और नियमों की स्थिति

नए नियमों के अनुसार, अगर किसी वाहन का फास्टैग 60 मिनट से ज्यादा समय तक निष्क्रिय रहता है या टोल पार करने के 10 मिनट बाद भी भुगतान पूरा नहीं होता है, तो उसका लेनदेन अस्वीकार कर दिया जाएगा। ऐसे मामलों में पेमेंट एरर कोड 176 के तहत ट्रांजैक्शन रिजेक्ट हो जाएगा।

सरकार का उद्देश्य यह है कि फास्टैग के माध्यम से किए गए भुगतान को तेजी से और सही तरीके से पूरा किया जाए, ताकि वाहनों को टोल पर ज्यादा समय न रुकना पड़े और ट्रैफिक की समस्या से बचा जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019