Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Farrukhabad Big News : आवासीय स्कूल के बच्चों को फूड पॉइजनिंग, चावल खाते ही बच्चों की हालत बिगड़ी....

Uma Verma
Farrukhabad Big News : आवासीय स्कूल के बच्चों को फूड पॉइजनिंग, चावल खाते ही बच्चों की हालत बिगड़ी....
X

Farrukhabad Big News

Farrukhabad Big News : फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में एक आवासीय विद्यालय से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लंच में बने चावल खाने के बाद करीब एक दर्जन से

अधिक बच्चों की हालत बिगड़ गयी। खाते ही बच्चों के पेट में दर्द शुरू हो गया। जिसके बाद स्कूल स्टाफ ने बच्चों को निजी वाहन से अस्पताल भिजवाना शुरू किया।

दोपहर ढाई बजे तक 13 बच्चों को लोहिया में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार निजी हॉस्पिटल में भी बड़ी संख्या में बच्चों को भर्ती कराया गया है।

थाना मऊदरवाजा के जसमई बाईपास स्थित श्री बनवारी लाल इंटरनेशनल आवासीय विद्यालय कक्षा 1 से 8 तक संचालित है। जिसमें करीब दो सैकड़ा से अधिक बच्चे पढ़ते हैं।

Farrukhabad Big News

जून महीने में ही विद्यालय में रंगाई पुताई का काम हुआ था।
शनिवार को लंच में मसूर की दाल,

आलू की सब्जी चावल रोटी बना था। जब बच्चों ने खाना खाया तो चावल खाने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। चावल खाने के चंद मिनट के अंदर बच्चों के पेट में दर्द होने लगा।

कुछ देर में दर्जन भर से अधिक बच्चे बेहाल हो गए। इसके बाद विद्यालय के स्टाफ विमलेश कुमार, कर्मवीर सिंह आदि ने निजी वाहन से 13 बच्चों को जिला अस्पताल लोहिया इमरजेंसी

में भर्ती कराया है। ईएमओ डॉक्टर अंकित मिश्रा ने बच्चों को भर्ती शुरू कर दिया है। एक साथ एक दर्जन से अधिक बीमार बच्चे के आ जाने से इमरजेंसी में अपरा तफरी का माहौल हो गया।

एक बेड पर तीन-तीन बच्चों को लिटाकर उपचार किया गया। सूत्रों से।मिली जानकारी के अनुसार और भी अधिक बच्चों के बीमार होने की संभावना है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019