Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
Family Garba 2024 : ओमाया गार्डन में होने जा रहा भव्य फैमिली गरबा, अपनी अभिनय का तड़का लगाने आ रहीं हैं अभिनेत्री भाग्यश्री

Family Garba 2024 : रायपुर में फैमिली गरबा 2024 की तैयारियां तेजी से चल रही हैं, जिसे एलबीटी इवेंट एंड प्रमोशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम 9 से 11 अक्टूबर तक वीआईपी रोड स्थित ओमाया गार्डन में होगा।
इस गरबा महोत्सव में बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री की उपस्थिति इसे और भी खास बनाएगी। इसके साथ ही, इंडियन आइडल के फेम सिंगर तोरसा सरकार, अभिलाषा अग्रवाल, और ऐश्वर्या भी अपनी प्रस्तुतियों से इस कार्यक्रम को रोशन करेंगे।
इस आयोजन को एशियन न्यूज़ और न्यूज़ प्लस 21 का सहयोग प्राप्त है, जिन्होंने मीडिया पार्टनर के रूप में इस बड़े इवेंट को और भी व्यापक बनाया है। यह कार्यक्रम एक पारिवारिक माहौल में आयोजित किया जा रहा है
जिससे लोग अपने परिवारों के साथ गरबा का आनंद ले सकें। इवेंट आयोजक तापेश बंजारी ने बताया कि रायपुर में इस तरह का आयोजन पहली बार इतने भव्य तरीके से किया जा रहा है, जिसमें सभी को मनोरंजन और पारिवारिक एकता का अनुभव मिलेगा।
Next Story