falta-assembly-seat-repoll: फाल्टा सीट पर रिपोलिंग से पहले टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने छोड़ा मैदान, 21 मई को होना है मतदान
falta-assembly-seat-repoll: कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा की फाल्टा सीट पर होने वाले पुनर्मतदान से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी उम्मीदवार जहांगीर खान ने मंगलवार को चुनाव मैदान से हटने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि वह अब भविष्य में कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे।
falta-assembly-seat-repoll: जहांगीर खान को टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी का करीबी माना जाता है। ऐसे में उनके अचानक चुनाव से हटने के फैसले को राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है। फाल्टा सीट पर इस बार टीएमसी ने मौजूदा विधायक का टिकट काटकर जहांगीर खान को उम्मीदवार बनाया था।
falta-assembly-seat-repoll: दरअसल, चुनाव आयोग ने फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया है। आयोग के मुताबिक, यहां 21 मई 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक पुनर्मतदान कराया जाएगा, जबकि मतगणना 24 मई को होगी। इस वजह से 4 मई को घोषित होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव परिणामों से फाल्टा सीट को अलग रखा गया है।
falta-assembly-seat-repoll: फाल्टा सीट पर दोबारा चुनाव कराने की मांग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव आयोग से की थी। इसके बाद आयोग ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में री-पोलिंग का फैसला लिया।
falta-assembly-seat-repoll: बता दें कि,राजनीतिक दृष्टि से फाल्टा सीट काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। कभी यह इलाका माकपा (सीपीएम) का मजबूत गढ़ हुआ करता था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में यह टीएमसी का प्रभावशाली क्षेत्र बन गया। इस बार यहां के चुनाव को अभिषेक बनर्जी की प्रतिष्ठा से भी जोड़कर देखा जा रहा था।
falta-assembly-seat-repoll: फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के मतदाता आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2026 में यहां कुल 2,36,444 मतदाता हैं। इनमें 1,21,300 पुरुष और 1,15,135 महिला वोटर शामिल हैं। यह मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्र है, जहां लगभग 90 से 95 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है।
falta-assembly-seat-repoll: सामाजिक समीकरणों की बात करें तो फाल्टा सीट पर मुस्लिम और अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय निर्णायक भूमिका में हैं। दोनों समुदायों की हिस्सेदारी लगभग 25 से 30 प्रतिशत के बीच मानी जाती है। ऐसे में यहां का चुनावी मुकाबला हमेशा राजनीतिक दलों के लिए खास महत्व रखता है।

