Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

सूरजपुर नगरी निकाय चुनाव में ईवीएम मशीन मशीन खराब.....

सूरजपुर नगरी निकाय चुनाव में ईवीएम मशीन मशीन खराब.....
X

सूरजपुर नगरी निकाय चुनाव में ईवीएम मशीन मशीन खराब…..

सूरजपुर : नगरीय निकाय चुनाव के दौरान वार्ड क्रमांक 16 में मतदान शुरू होते ही EVM मशीन में तकनीकी खराबी आ गई। सुबह 8:00 बजे जैसे ही मतदाता मतदान केंद्र पहुंचे, तो EVM का बटन नहीं दब रहा था, जिससे मतदान प्रक्रिया बाधित हो गई।

सूरजपुर नगरी निकाय चुनाव : इस समस्या की सूचना मिलते ही रिटर्निंग ऑफिसर ने तत्काल अपने उच्च अधिकारियों से संपर्क किया। अधिकारियों के निर्देश पर तुरंत दूसरी EVM मशीन बदलकर मतदान प्रक्रिया दोबारा शुरू की गई।

हालांकि शुरुआती तकनीकी समस्या से कुछ देर के लिए मतदान रुका, लेकिन प्रशासन की तत्परता के चलते मतदान केंद्र पर प्रक्रिया जल्द ही सामान्य कर दी गई। अब मतदान सुचारू रूप से जारी है, और मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

चुनाव आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे बिना किसी परेशानी के मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का उपयोग करें। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा, और 15 फरवरी को परिणाम घोषित किए जाएंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019