Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

ETPL: यूरोप की नई टी20 लीग में राहुल द्रविड़ ने खरीदी डबलिन गार्डियंस टीम, अश्विन को मिली कप्तानी

ETPL
X

ETPL

ETPL: नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) की डबलिन फ्रेंचाइजी ‘डबलिन गार्डियंस’ का सह-मालिक घोषित किया गया है। इस मौके पर द्रविड़ ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल टीम खरीदना नहीं, बल्कि यूरोप में क्रिकेट के विकास को नई दिशा देना है। उन्होंने कहा कि लीग का फोकस जमीनी स्तर पर प्रतिभा को आगे लाना और युवा खिलाड़ियों के लिए अवसर तैयार करना है।

द्रविड़ ने डबलिन में क्रिकेट को लेकर बढ़ते जुनून की सराहना की और इसे खेल के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्र बताया। उन्होंने कहा कि अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को तैयार करना हमेशा उनकी प्राथमिकता रही है। टीम की कमान पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन (Ravichandran Ashwin) को सौंपी गई है। द्रविड़ और अश्विन की यह जोड़ी लीग में टीम को रणनीतिक मजबूती देने के लिए मानी जा रही है।

ETPL में बेलफास्ट, एडिनबर्ग, ग्लासगो, रॉटरडैम और एम्स्टर्डम जैसी टीमें भी हिस्सा लेंगी। लीग का आयोजन क्रिकेट आयरलैंड, क्रिकेट स्कॉटलैंड और रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें कई अंतरराष्ट्रीय स्टार खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है। इस कदम से भारतीय क्रिकेट दिग्गजों की वैश्विक खेल विकास में बढ़ती भूमिका एक बार फिर स्पष्ट हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019