Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

ENG vs IND: केएल राहुल ने लीड्स में जड़ा टेस्ट करियर का नौवां शतक...

Dev Verma
ENG vs IND
X

ENG vs IND

ENG vs IND: लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय सलामी बल्लेबाज़ केएल राहुल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने टेस्ट करियर का नौवां शतक जड़ा। उन्होंने 202 गेंदों में 13 चौकों की मदद से यह शतक पूरा किया और अपनी मजबूत पारी से सभी क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। राहुल की इस बेहतरीन पारी के दम पर भारत ने दूसरी पारी में 200 रनों से अधिक की बढ़त हासिल कर ली। जहां पहली पारी में उन्होंने 42 रनों का योगदान दिया था, वहीं दूसरी पारी में उन्होंने कोई चूक नहीं की और शानदार अंदाज़ में शतक ठोक दिया।

ENG vs IND: इससे पहले, भारत ने पहली पारी में 471 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इस स्कोर में राहुल और यशस्वी जायसवाल की शुरुआती साझेदारी का अहम योगदान रहा, जिन्होंने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े। यशस्वी ने अपने पहले ही इंग्लैंड टेस्ट में शतक लगाकर इतिहास रच दिया। वहीं, शुभमन गिल ने 147 और ऋषभ पंत ने 134 रनों की बेहतरीन पारियां खेली, जिसने भारत की स्थिति को बेहद मजबूत कर दिया।

ENG vs IND: गेंदबाज़ी में भी भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 5 विकेट चटकाए और विदेशी ज़मीन पर यह उनका 12वां पांच विकेट हॉल रहा। इसके साथ ही उन्होंने कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने भी 2-2 विकेट लेकर इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी को धराशायी किया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019